फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gave Divorce, case registered, case registered

Sitapur News: तीन तलाक दिया, केस दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gave Divorce, case registered, case registered
सीतापुर। थाना क्षेत्र रामपुर कलां में एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। वहीं पति पर तीन तलाक देने की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



सोहरिया गांव निवासी हासरुन ने बताया कि उनका विवाह छह वर्ष पूर्व महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोडरी मजरा बाबूपुर गांव निवासी आमिर खान से हुआ था। उनके ससुर अयूब खान और सास राजिया लगातार दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 23 जनवरी को ससुराल वालों के तानों से तंग आकर वह अपने मायके लौट आई थी। 25 जनवरी को उनके पति आमिर मायके पहुंचे और उनसे दहेज मांगा। असमर्थता जताने पर पति आमिर ने गुस्से में आकर गालियां दीं और तीन बार तलाक कहकर घर से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर कलां थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि हासरुन की शिकायत के आधार पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed