फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   gaurd under police training

पुलिस गार्डों को देगी ट्रेनिंग

Thu, 25 Jun 2015 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 25 Jun 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन

एटीएम व कैश वैन की सुरक्षा में अब चूक नहीं हो सकेगी। वजह अब वाहनों व एटीएम केबिन में लगे सुरक्षा गार्डों को पुलिस प्रशिक्षित करेगी।

विज्ञापन


इसके लिए जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने प्रशिक्षण का खाका तैयार कर लिया है। बहुत जल्द ही गार्डों को प्रशिक्षित करने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैश वैन से लूटपाट की घटना के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रणनीति के तहत पहले पुलिस बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। जिसमें बैंक शाखा व एटीएम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया जाएगा।

बैंक यदि प्राइवेट गार्डों का सहारा ले रही है, तब पुलिस उन गार्डों की कार्य कुशलता में धार देने का काम करेगी। पुलिस इन गार्डों को विशेष प्रशिक्षण देने के मूड में है। रणनीति के तहत गार्डों को बदमाशों से मोर्चा लेने के गुर सिखाए जाएंगे। यदि बदमाश अचानक कैश वैन पर अटैक करें, तब गार्डों को यह बताया जाएगा कि वे कैसे खुद को सेफ करते हुए बदमाशों को मुंह तोड़ जवाब दें।

ठीक इसी तरह का प्रशिक्षण एटीएम केबिनों पर तैनात गार्डों को भी दिया जाएगा। यदि एटीएम लूटने के मकसद से बदमाश अचानक धावा बोलें, तब वहां तैनात गार्ड बाहर भागने के बजाय केबिन से ही बदमाशों को निशाना बनाएं और तुरंत आपात अलार्म बजा कर पुलिस की भी मदद लें।

पुलिस का मकसद है कि कैश वैन व एटीएम केबिन में तैनात सशस्त्र गार्ड बदमाशों से मोर्चा लेने में हिचकिचाएं नहीं। वहीं यदि ऐसी स्थिति से सामना हो कि बदमाश लूटपाट पर उतारू हैं और इस हद तक हावी होने का प्रयास कर रहें हैं कि किसी की जान भी चली जाए, तब सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे गार्डों को अपने शस्त्र का प्रयोग करते हुए बदमाशों को जवाब देना पड़ेगा।


माना जा रहा है कि जब प्रशिक्षित गार्ड कैश वैन व एटीएम केबिन पर तैनात होंगे, तब बदमाश भी लूटपाट करने से परहेज करते नजर आएंगे।

हालांकि अभी समय व स्थान तय नहीं किया जा सका है कि सुरक्षा गार्डों को पुलिस कहां पर प्रशिक्षण देगी। फिर भी एसपी के निर्देश के बाद जिले के सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने की कवायद शुरू कर दी है।

सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द ही कैश वैन व एटीएम पर प्रशिक्षित गार्ड तैनात नजर आएंगे। तब ऐसी लूटपाट की घटनाओं पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकेगा। बहरहाल पुलिस महकमा सुरक्षा के नए खाके पर अमल करने में जुट गया।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed