{"_id":"5e0cdf988ebc3e87c56ea207","slug":"garbage-will-be-picked-up-from-vehicles-in-the-city-sitapur-news-lko500776133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब वाहनों से उठाया जाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब वाहनों से उठाया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका ने एक कदम और बढ़ाया है। बुधवार को चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। अब शहर में वाहनों के माध्यम से कूड़ा उठान होगा। इसके लिए 31 वाहनों की खरीद होगी।
सीतापुर नगर पालिका के 30 वार्डों में दो लाख से अधिक जनसंख्या है। सफाई व्यवस्था के लिए वार्डों में सफाई कर्मचारी भी तैनात हैं, लेकिन सफाई के बाद कूड़ा कचरा उठाने के लिए पालिका में वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अभी तक हत्थों, ठेलों से कूड़ा कचरा उठाया जाता है।
इस कार्य में दिक्कतें आती है। वार्ड सभासदों ने बोर्ड बैठकों में आवाज बुलंद की थी। इस पर पालिका चेयरमैन, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने निकाय के सभी वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की खरीद की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक नगर पालिका की तरफ से हाइवा समेत 31 वाहन खरीदे जाएंगे। शुरुआत में हाइवा व टैम्पर की खरीद हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ गुरुप्रसाद पांडेय ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अब यह वाहन शहर की सफाई के बाद निकलने वाले कूड़ा कचरा को उठाकर शहर के बाहर डालने का काम करेंगे। पालिकाध्यक्ष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि हाइवा पूरे शहर के वार्डों का कूड़ा करकट उठाएगा। जल्द ही अन्य भी वाहन खरीद लिए जाएंगे। इससे पूरा शहर साफ सुथरा रहेगा।