फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gangaram fed Kamal with a hat-trick of victory

Sitapur News: गंगाराम ने जीत की हैट्रिक के साथ खिलाया कमल

Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gangaram fed Kamal with a hat-trick of victory
सीतापुर/सिधौली। नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर गंगाराम राजपूत का कब्जा बरकरार रहा। जीत की हैट्रिक के साथ गंगाराम ने सिधौली में पहली बार कमल भी खिला दिया।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी गंगाराम ने निर्दलीय उम्मीदवार रामपाल भार्गव को 782 मतों के अंतर से शिकस्त दी। मतगणना में कई बार उतार-चढ़ाव आने से लड़ाई रोमांचक बन गई। हालांकि पहले व दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को मिली भारी बढ़त आखिर में निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन

सिधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। भाजपा ने यहां से निवर्तमान अध्यक्ष मीना राजपूत के पति पूर्व अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, सपा ने रमेश कुमार यादव, बसपा ने ब्रज किशोर तथा आम आदमी पार्टी ने आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया था। जबकि अमरेन्द्र भार्गव, काजल किन्नर, गीता मिश्रा, मनीष कुमार पांडेय व रामपाल भार्गव निर्दलीय चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी गंगाराम को 5430 जबकि निर्दलीय रामपाल भार्गव को 4648 मत मिले। गंगाराम ने 782 मतों से जीत दर्ज कर कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में लगातार तीसरी बार जीतने वाले गंगाराम ने सिधौली में पहली बार कमल भी खिलाया है। हालांकि डाक मतपत्रों, तीसरे व चौथे राउंड में निर्दलीय रामपाल से भाजपा के गंगाराम पिछड़ गए, पर पहले व दूसरे राउंड की भारी बढ़त उनके लिए निर्णायक बन गई।


काम न आया विरोधियों का पैंतरा
भाजपा प्रत्याशी गंगाराम से नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी छीनने के लिए विरोधियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। पूर्व अध्यक्ष स्व. उमाशंकर मिश्र की पत्नी गीता मिश्रा व रामपाल भार्गव ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए गंगाराम की मजबूत घेराबंदी की थी। आखिरकार गंगाराम का विजय रथ रोकने को विरोधियों का कोई पैंतरा काम न आया।

चक्रवार परिणाम
प्रत्याशी पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवां
गंगाराम राजपूत भाजपा 1359 1573 1186 1107 202
रामपाल भार्गव निर्दलीय 1048 1038 1329 1114 112
गीता मिश्रा निर्दलीय 924 780 846 742 129
रमेश कुमार यादव सपा 304 534 463 468 73
कुल पड़े मत- 16908
अवैध मत- 700
पोस्टल बैलेट- 20
नोट : गंगाराम राजपूत को पोस्टल बैलेट से तीन और रामपाल भार्गव को सात, गीता मिश्रा को चार वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed