फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Furious over power cut, cordon sub-station

बिजली कटौती पर भड़के, घेरा उपकेंद्र

Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Furious over power cut, cordon sub-station
मछरेहटा (सीतापुर)। मछरेहटा क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र मछरेहटा का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर ही धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने जल्द आपूर्ति सामान्य करने की मांग की। अवर अभियंता ने ग्रामीणों को शांत कराकर उनको समय से बिजली दिए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

मछरेहटा इलाके के बनियामऊ, बेनीगंज, बिजुआमाऊ, गढ़ी सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने सोमवार को मछरेहटा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने बताया कि हम लोगों ने खेतों में ट्यूबवेल का कनेक्शन कराकर ट्रांसफार्मर लगवाया है।
विज्ञापन

मनमानी के चलते पूरे क्षेत्र में आपूर्ति पिछले तीन माह से बाधित चल रही है। कई बार जेई को इस बात से प्रार्थना पत्र देकर अवगत भी कराया जा चुका है। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। जब भी कोई समस्या होती है तो लाइनमैन फोन नहीं उठते है। उपकेंद्र का नंबर भी नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने कहा कि जब तक हमारी समस्या का हल नहीं होता, धरने पर बैठे रहेंगे। अवर अभियंता समित कुमार ने किसानों को दो दिनों में समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस धरने में उमाशंकर पांडेय, विवेक मिश्र, रवि मिश्रा, धर्मवीर, वीरेंद्र, जीतू त्रिपाठी, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed