फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FSDA raid, 12 samples of food items filled

एफएसडीए का छापा, खाद्य पदार्थो के भरे 12 नमूने

Wed, 24 Mar 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
FSDA raid, 12 samples of food items filled
सीतापुर/महमूदाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। छापे मार कर 12 खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। प्रभारी अभिहित अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियान चला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी, कुसुम सिंह, बृजमोहन गुप्ता व प्रमोद कुमार वर्मा ने खाद्य सुरक्षा क्षेत्र महमूदाबाद तहसील में 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम को देखते ही महमूदाबाद में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी अपनी दुकान बंद करके भाग निकले। निरीक्षण में टीम ने सरसों खाद्य तेल के दो, बर्फी के दो, पापड़ के दो, मिश्रित दूध का एक, सोहन पापड़ी का एक, मिल्क केक का एक, ब्लेंडेड एडेबल ऑयल का एक, नमकीन आदि के नमूने लिए।
विज्ञापन

12 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। एफएसओ द्वारा 224 खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed