फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   From October 1, procurement will take place at 117 centers in the district.

Sitapur News: एक अक्तूबर से जिले के 117 केंद्रों पर होगी खरीद

Sun, 28 Sep 2025 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Sep 2025 04:22 AM IST
विज्ञापन
From October 1, procurement will take place at 117 centers in the district.
सीतापुर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मूल्य समर्थन योजना के तहत 1.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। शनिवार तक जिले के 5,31,064 किसानों को एसएमएस के जरिये खरीद के लिए पंजीकरण कराने का संदेश भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य में 69 रुपये की वृद्धि के साथ धान का मूल्य 2,369 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में 1 अक्तूबर से किसानों से धान खरीदने की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग 27, पीसीएफ के 44, पीसीयू के 35, यूपीएसएस के 8, भारतीय खाद्य निगम के 2 व मंडी समिति का एक केंद्र स्वीकृत किया गया है। 117 केंद्रों पर खरीद होगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा 13 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के लिए धान क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। किसान विभागीय वेबसाइट fcs.up.gov.in पर धान खरीद वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। शनिवार तक 239 किसानों ने खरीद के लिए पंजीकरण करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed