{"_id":"67509a37925521abdf01b5d0","slug":"friendship-formed-on-instagram-girl-asked-for-50-thousand-rupees-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123073-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, घर पहुंच युवती ने मांगें 50 हजार रुपये, पुलिस ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, घर पहुंच युवती ने मांगें 50 हजार रुपये, पुलिस ने कराया समझौता
Wed, 04 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। इंस्टाग्राम पर एक युवक को युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। बताते हैं कि अटरिया के रेवान कलां निवासी एक युवक की छह माह पूर्व एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। कई महीनों तक चैटिंग चली। इसके बाद युवती ने युवक से अपना घर दिखाने को कहा। जब युवक ने घर दिखा दिया तो कुछ दिन बाद वह उसके घर आ गई। वापस जाने के नाम पर 50 हजार रुपयों की मांग की। युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।
रेवान कलां निवासी छोटू ने बताया कि छह माह पूर्व इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों में कई महीनों तक चैटिंग होती रही। कुछ समय पहले युवती लखनऊ आई और युवक से मिली। उसने घर देखने की इच्छा जाहिर की। युवक ने घर न दिखाने की बात कही तो युवती ने कहा कि हम शादी नहीं करेंगे। इस पर युवक ने अपने घर का पता बताया। 11 दिन पहले युवती अचानक युवक के घर पहुंच गई। छोटू ने बताया कि अब युवती उसके घर पर है। वह कानपुर देहात स्थित अपने गांव नहीं जा रही है। बताया कि युवती घर लौटने के बदले 50 हजार रुपये की डिमांड कर रही है। शिकायत पर अटरिया पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया। समझौते के मुताबिक युवक व युवती में आपसी सहमति बन गई है। युवक अब उसे अपने घर में ही रखेगा।