फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Free X-ray facility will be available at 22 CHCs.

Sitapur News: 22 सीएचसी पर मिलेगी एक्सरे की निशुल्क सुविधा

Thu, 04 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Free X-ray facility will be available at 22 CHCs.
सीतापुर। ग्रामीण इलाके की स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर होगी। मरीजों को अब जिले की 22 सीएचसी में निशुल्क डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। शासन ने पुणे महाराष्ट्र की एक कंपनी से इस मामले में अनुबंध किया है। इस पर सीएमओ ने जिले में मौजूद एक्सरे की सुविधाओं की जानकारी सीएचसी अधीक्षकों से तलब की है।
विज्ञापन

हाल में ही शासन ने एक कंपनी से अनुबंध करके मरीजों को करीब 40 जांचों की निशुल्क सौगात दी थी। इसमें लिवर, किडनी व ब्लॅड से संबंधित सभी जांचें प्रारंभ हो गई है। मरीजों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से रिपोर्ट भी मिल रही है। इससे मरीजों को बाहर से जांच करवाने पर खर्च हो रहे करीब तीन से चार हजार रुपये की बचत हो रही है।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर अब एक्सरे की भी सुविधा प्रारंभ करने की कवायद शुरू की जा रही है। पुणे की एक कंपनी के माध्यम से 22 सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा प्रारंभ होगी। यह कंपनी मरीजों को डिजिटल एक्सरे व रिपोर्ट देगी। यह आधा घंटे में मिल जाया करेंगी। सीएचसी पर मौजूद सुविधाओं को सीएमओ ने अधीक्षकों को पत्र लिखकर जानकारी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि एक्सरे की सुविधा सभी सीएचसी पर उपलब्ध हो। इसके लिए एक कंपनी से करार हुआ है। उम्मीद है जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed