{"_id":"5984b4f84f1c1b0e1d8b465e","slug":"free-wifi-facility-in-villages-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में फ्री वाईफाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में फ्री वाईफाई सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों की भी किस्मत चमकने वाली है। डिजिटल इंडिया के तहत सरकार गांवों को भी फ्री वाईफाई सुविधा से लैस करने जा रही है। योजना में गांव-गांव वाईफाई चौपाल योजना को अमली जामा पहनाया जाना है। जिले की 511 ग्राम पंचायतों को वाईफाई से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहरों में फ्री वाईफाई सुविधा मिलने की बस चर्चा ही करते थे। लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के दिन भी बहुरने वाले हैं। गांवों तक वाईफाई की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले की 511 ग्राम पंचायतों को वाईफाई से लैस किया जाएगा। यह सुविधा गांव के लोगों को फ्री में मिलेगी।
विज्ञापन
योजना को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को सौंपी गई है। योजना का मकसद है कि ई-गर्वंनेंस इंडिया लिमिटेड पंचायतों में रहने वाले बाशिंदों को सीधे तौर पर सस्ती इंटरनेट सेवा से जोड़ने के लिए ‘गांव-गांव वाईफाई चौपाल’ योजना को अमली जामा पहनाना।
विज्ञापन
इसके लिए जिले के जिन विकास खंडों में 511 ग्राम पंचायतों को चुना गया है, उनमें बिसवां, गोंदलामऊ, एलिया, मछरेहटा, कसमंडा, सकरन, सिधौली विकास खंड शामिल हैं। वाई सुविधा का सिस्टम ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में लगाया जाना है।
इस योजना से एलिया के 74 गांव, बिसवां विकास खंड क्षेत्र के 94 गांव, गोंदलामऊ क्षेत्र के 74 गांव, कसमंडा के 68 गांव, मछरेहटा के 67 गांव, सकरन के 63 गांव तथा सिधौली के 71 गांवों को चिह्नित किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है, कि ग्रामीणों के फ्री वाई फाई सुविधा कितने समय तक और कब तक मिलेगी।
कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक आशीष शुक्ल ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर केबल पड़ा है, उन्हीं गांवों को वाई फाई सुविधा से जोड़ा जा रहा है। भविष्य में तय शुल्क देकर लोग वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे मोबाइल बैंकिंग, मोबाइल चैट, शिक्षा समेत अन्य सुविधाओं का फायदा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी उठा सकेंगे।