फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Free coaching will be given for competitive exams under CM Abhyudaya Yojana

Sitapur News: सीएम अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जाएगी निशुल्क कोचिंग

Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Free coaching will be given for competitive exams under CM Abhyudaya Yojana
सीतापुर। सीएम अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए राजकीय इंटर काॅलेज में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसका विस्तार करते हुए राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय रहीमाबाद में 29 अप्रैल से 115 छात्राओं को कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की छात्राओं काे सीएम अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिससे वह कक्षा 11 व 12 की पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें जरूरी पुस्तकों सहित अन्य सभी सुविधाएं भी दी जाएंगी। योजना के तहत राजकीय इंटर काॅलेज में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसका विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक खैराबाद की ग्राम पंचायत रहीमाबाद में स्थित आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की 90 छात्राओं के साथ ही पंजीकृत अन्य 25 छात्राओं को सप्ताह में तीन दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराई जाएगी। उन्हें कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस परीक्षा, यूपीएसएसएससी, रेलवे व लेखपाल सहित अन्य परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसकी शुरुआत 29 अप्रैल से होगी। इसके लिए विद्यालय में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय रहीमाबाद में कक्षा 11 और 12 की पंजीकृत 90 छात्राओं और अन्य पंजीकृत 25 छात्राओं को 29 अप्रैल से सीएम अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
- हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed