{"_id":"5dfd12808ebc3e87ca32edd8","slug":"fraud-in-cm-marriage-yojana-sitapur-news-lko4988386116","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जोड़ों की कराया ब्याह पर पैसा 21 का निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 जोड़ों की कराया ब्याह पर पैसा 21 का निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम सीएम सामूहिक विवाह योजना में भी जिम्मेदार घपला कर रहे हैं। जबकि इसके तहत गरीब कन्याओं का विवाह कराने के लिए राशि दी जाती है। ताजा मामला विकासखंड एलिया का हैं।
यहां इसी माह 21 जोड़ों के विवाह के लिए राशि निकाली गई, जबकि शादी 18 जोड़ों की कराई गई। इस संवेदनशील मामले की जांच के निर्देश डीएम अखिलेश तिवारी ने सीडीओ को दिए हैं। डीएम ने प्रकरण में सीडीओ को पत्र भेजा है।
इसमें कहा गया है कि प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत बीते 10 दिसम्बर को ब्लॉक एलिया में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम कराया गया है। जिसके लिए 21 जोड़े पंजीकृत किए गए थे। मगर मौके पर 18 जोड़ों का ही विवाह कराया गया है।
विज्ञापन
आयोजित कार्यक्रम में 18 जोड़ों पर हुए वास्तविक खर्च के स्थान पर 21 जोड़ों पर हुए व्यय को दर्शाते हुए अतिरिक्त धन व्यय किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो अत्यंत संवेदनशील है। डीएम ने प्रकरण में जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में जिला विकास अधिकारी को प्रकरण की स्वयं जांच करके नियमानुसार कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं।