फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four teams left for non-district for identification

Sitapur News: शिनाख्त के लिए चार टीमें गैर जनपद रवाना

Wed, 05 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four teams left for non-district for identification
सीतापुर। महोली में बोरे में मिले शव की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आसपास के जिलों में पुलिस चार टीमें रवाना की गईं हैं। पिछले एक सप्ताह में गुमशुदा हुए लोगों की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में कारीपाकर गांव हाईवे किनारे बसा है। सोमवार शाम करीब साढे छह बजे हाईवे के किनारे बोरी में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। सिर नहीं था। सभी अंगुलियां भी कटी थीं। गर्दन व गदेली पर गत्ते पर चिपकाने वाला टेप लगाया गया था। देखने से लग रहा था कि खून को रोकने के लिए ऐसा किया गया होगा। शव दो बोरियों में था। इन बोरियों पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा लिखा था।
विज्ञापन

हत्यारों ने युवक के पैर को घुटने से मोड़कर सफेद रंग की रस्सी से बांध दिया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारे बेहद शातिर थे। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए ही युवक का सिर और अंगुलियां काट दी थीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। जिसमें स्वाट सर्विलांस भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव हाईवे किनारे मिला है, इसका अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत युवक गैर जनपद का है। महोली के बाद से ही लखीमपुर और शाहजहांपुर जिलों की सीमा शुरू हो जाती है। पुलिस की टीमें बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई व लखीमपुर रवाना हो गईं हैं। इन जिलों के थानों से पिछले एक सप्ताह से लापता हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

खंगाले जा रहे हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात तय हो गई है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव लाकर यहां फेंका गया है। शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारों ने बाइक, कार या किसी निजी वाहन का इस्तेमाल किया होगा। पुलिस ही एक टीम हाईवे किनारे पड़ने वाले ढाबों व अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है।

खाद्य विभाग के जानकारों से हो रही पूछताछ
बोरे पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा की मोहर लगी है। सीओ महोली अमन सिंह के मुताबिक खाद्य विभाग की टीमों से यह जानकारी ली जा रही है कि हरियाणा राज्य से आसपास जिलों में कहां-कहां राशन आता है। बोरे में कोड भी लिखा है।


पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी स्थिति
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से युवक का गला काटा गया है। टेप इसलिए लगा था कि शव से खून न बहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed