{"_id":"5824af7e4f1c1bf47eb3a55a","slug":"four-suffer-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आए डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आए डेंगू की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 4 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। इसी के साथ मरीजों की संख्या 311 से बढ़कर 315 हो गई है।
विज्ञापन
मिश्रिख के ग्राम अशरफ नगर निवासी झब्बू के पुत्र गोविंद (18) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। प्राइवेट डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट देखने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की जांच में उसकी प्लेटलेट्स 42 हजार के करीब है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी अनुराधा देवी (32) को भी डेंगू हुआ है। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम बांसुरा निवासी तौसीफ को डेंगू हुआ है। उसकी प्लेटलेट्स 15 हजार के करीब है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। बिहट गौड़ निवासी प्रहलाद (33) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने ब्लड जांच रिपोर्ट देखी। जिसके बाद उसे डेंगू होने की पुष्टि की। उसकी प्लेटलेट्स 18 हजार के करीब है।