फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four student of districts inTop ten list

इंटर में प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में जिले के चार होनहार

Fri, 09 Jun 2017 11:08 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 09 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four student of districts inTop ten list
result - फोटो : amarujala

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। घोषित परिणामों में प्रदेश की इंटर टॉप टेन सूची में जिले के चार मेधावियों ने अपना परचम लहराया है। प्रदेश की मेरिट में टॉप-10 में रहने वाले विद्यार्थियों में अनुराग को पांचवां, अर्पित को छठा, काजल को सातवां व हिमांशु को आठवां स्थान मिला है।

विज्ञापन


वही इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे में पिछली बार के मुकाबले काफी गिरावट आई है। हाईस्कूल में दस प्रतिशत व इंटर में 12 प्रतिशत कम विद्यार्थी पास हुए है। इस बार 12वीं का 82.68 व हाईस्कूल का 68.43 फीसदी रिजल्ट रहा। जिले की टॉप टेन मेरिट में लड़कों का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के नतीजे दोपहर 12.30 बजे घोषित कर दिए गए लेकिन सर्वर डाउन होने से वेबसाइट चल नहीं रही थी। इससे विद्यार्थी काफी परेशान रहे। वह लगातार रिजल्ट सर्च करने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के बाद रिजल्ट आना शुरू। रिजल्ट देखते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। मंदिरों में भगवान के दर्शन के बाद माता पिता का आशीर्वाद लिया। कई बच्चे गुरुजनों का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।

घोषित रिजल्ट में इंटर में महमूदाबाद के सीता बाल विद्या मंदिर के अनुराग वर्मा ने 475 अंक अर्जित कर प्रदेश की टॉप टेन मेरिट में पांचवां व जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है।

आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के अर्पित कुमार अवस्थी 474 अंक लेकर प्रदेश में छठा व जनपद में दूसरे स्थान पर काबिज हुए। प्रकाश विद्या मंदिर महमूदाबाद की काजल वर्मा ने 473 अंकों के साथ प्रदेश में सातवां व जनपद में तीसरा स्थान पाया।

संजू प्रजापति स्कूल के हिमांशु वर्मा ने 472 अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान पाया और जिले में चौथे पायदान पर रहे। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में प्रकाश विद्या मंदिर की गोल्डी वर्मा व संजू प्रजापति इंटर कॉलेज की प्रतिभा वर्मा ने संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया है।

इन मेधावियों ने 561 अंक अर्जित किए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर सीता बाल विद्या मंदिर के प्रशांत कुमार रहे। प्रशांत ने 560 अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कॉलेज की श्वेता वर्मा रहीं। इन्होंने 557 अंक प्राप्त किए हैं।


चौथे नंबर पर अग्रवाल पब्लिक इंटर के वंशिता गुप्ता रहीं। इन्होंने 553 अंक हासिल किए। पांचवें नंबर पर एसआरपीएम इंटर कॉलेज के अनामिका वर्मा रहीं। इन्होंने 553 अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में बालिकाओं का दबदबा रहा। हालांकि प्रदेश की मेरिट की सूची में जिले का कोई भी मेधावी जगह नहीं बना सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed