{"_id":"68f290988714b5abda0171bf","slug":"four-people-died-when-an-ambulance-overturned-after-a-tyre-burst-sitapur-news-c-102-1-slko1055-142573-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टायर फटने से एंबुलेंस पलटी, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टायर फटने से एंबुलेंस पलटी, चार की मौत
Sat, 18 Oct 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया कस्बे के नेशनल हाइवे पर स्थित हिंद अस्पताल के गेट के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सड़क पर खड़े दंपती, एंबुलेंस चालक व उसमें सवार मरीज की मौत हो गई। यह हादसा टायर फटने से अनियंत्रित हुई एंबुलेंस के कारण हुआ। डीएम अभिषेक आनंद ने मौके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी लेते हुए घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
हरदोई जिले के टड़ियावां थाना फुकहा गांव निवासी श्यामू गुप्ता (40) बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी ममता (36) पुत्री पावनी (7) के साथ हिंद मेडिकल कॉलेज आए थे। यहां पिसावां निवासी उनकी सास संतोष गुप्ता भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह दंपती अपनी पुत्री को लेकर घर जाने के लिए अस्पताल गेट के सामने बस रुकवा रहे थे। इसी बीच हरिद्वार से बिहार जा रही एक निजी एंबुलेंस का टायर अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया।
इससे अनियंत्रित हुई एंबुलेंस गेट के बाहर खड़े दंपती, ई रिक्शा व एक बस को टक्कर मारते हुए टिकौली माइनर में लगे एक पेड़ से टकरा कर नहर में जा घुसी। हादसे में हरिद्वार जिला के बुग्गावाला थाना हजारा टेंडिया गांव निवासी गुरमीत (23), एंबुलेंस में सवार घायल देहरादून निवासी निवासी विशाल पांडेय (28) उनके भाई दिव्यांश पांडेय समेत कुल छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगाें ने सभी को हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने श्यामू उनकी पत्नी ममता, एंबुलेंस चालक गुरमीत व विशाल को मृत घोषित कर दिया। पावनी गुप्ता और दिव्यांश पांडेय का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कमर का इलाज कराने जा रहे थे बनारस
विशाल को देहरादून में कमर में चोट लगी थी। परिजन उनका इलाज कराने के लिए बनारस ले जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया के पास हादसा हो गया।
मार्ग दुर्घटना में भाजपा नगर अध्यक्ष घायल
सरैंया। महमूदाबाद के भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश राजपूत शुक्रवार को बाराबंकी अपनी बाइक से जा रहे थे। बेलाहरा गांव के पास अचानक सामने से ट्रक आ गया। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कमलेश का पैर टूट गया। (संवाद)