{"_id":"62a78670d7566c55e22bf533","slug":"four-missing-including-backward-class-welfare-officer-sitapur-news-lko635064866","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग कल्याण अफसर सहित चार मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग कल्याण अफसर सहित चार मिले गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। विकास भवन स्थित विभिन्न दफ्तरों में अफसरों का देर से आने का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। वह निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इस माह सीडीओ ने सोमवार को दूसरी बार सुबह 10:30 बजे दफ्तरों का औचक मुआयना किया। इस दरम्यान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरि सहित चार जिला स्तरीय और सात विभागों के 10 कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी को 14 जून को सीडीओ के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना है। साथ ही एक दिन का वेतन भी अग्रिम आदेशों तक रोका गया है।
सीडीओ अक्षत वर्मा ने सोमवार को सुबह 10:30 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का मुआयना किया। अफसरों की कक्ष में उपस्थिति देखी। उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरि कार्यालय कक्ष में नहीं मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर के बारे में बताया गया कि वह ब्लॉक रामपुर मथुरा जांच में गए हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह दफ्तर में नहीं थे, बताया गया कि ब्लॉक सिधौली कान्हा गोशाला देखने गए हैं। परियोजना अधिकारी नेडा कमलेश मिश्रा भी कार्यालय में नही थे, उनके बारे में बताया गया कि सीडीओ लखीमपुर खीरी ने बुलाया है। सीडीओ ने जारी आदेश में कहा है कि शासन के स्पष्ट आदेश है कि जिला स्तरीय अफसर व कार्यालयाध्यक्ष सुबह 10 से 11 बजे तक जनता दर्शन करेंगे। उसके बाद ही अन्य कार्य से क्षेत्र भ्रमण पर जाएंगे। बावजूद इसके अधिकारी जनता दर्शन के समय दफ्तर में उपस्थित नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ कौशल विकास मिशन, जिला कार्यक्रम दफ्तर, डीसी मनरेगा, खादी ग्रामोद्योग, पशु पालन, युवा कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित अफसर और कर्मियों को 14 जून को सुबह 10 बजे सीडीओ के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना है। इसके साथ ही 13 जून के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। इसके पूर्व 10 जून को भी सीडीओ ने मुआयना किया था, तो छह अफसरों सहित 34 कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे।
दोबारा अनुपस्थित चार कर्मचारियों को चेतावनी जारी
सीडीओ ने 10 और 13 जून को अनुपस्थित पाए गए चार कर्मचारियों को संबंधित जिला स्तरीय अफसरों की ओर से संबंधित कर्मचारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। कहा है यदि भविष्य में इनके द्वारा पुनरावृत्ति की जाती है तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इनके कार्य व आचरण के संबंध में एक माह बाद आख्या प्रस्तुत करनी है। स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त होने पर इनके वेतन आहरण पर विचार किया जाएगा। अग्रिम आदेशों तक 10 और 13 जून को वेतन आहरण रोका गया है।