फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four injured in wolf attack

सियार के हमले में चार जख्मी

Mon, 06 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Four injured in wolf attack
- फोटो : अमर उजाला

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक सियार ने साइकिल से जा रहे एक परिवार पर हमला कर दिया। सियार के हमले में दंपती व उसकी पुत्री घायल हो गई। सोमवार सुबह भी सियार ने एक महिला को जख्मी कर दिया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


रामपुर मथुरा के सुरजनपुर निवासी राम सागर (40) अपनी पत्नी विमला देवी (35) व पुत्री सोनम (10) के साथ रविवार शाम साइकिल से कहीं जा रहा था। दयमलपुर के निकट रास्ते में खड़े सियार को देखकर उसने साइकिल रोक दी। इसी बीच सियार ने सोनम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पुत्री को संकट मेें देख माता-पिता उसे बचाने लगे। इस पर सियार ने राम सागर व पत्नी विमला पर भी हमला बोल दिया। शोर सुनकर निकट गांव के लोग हल्ला मचाते हुए दौड़े तो सियार वहां से निकल भागा। तब तक दंपती व उसकी पुत्री सोनम गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तीनों को रामपुर मथुरा सीएचसी पहुंचाया। उधर, दयमलपुर निवासी भगौती प्रसाद की पत्नी गंगादेई (40) सोमवार सुबह जानवरों के लिए घास लेने खेतों की तरफ जा रही थी। इसी बीच गांव के बाहर मौजूद सियार ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।


महिला की चीख सुनकर गांव के लोगों ने सियार को खदेड़ा लेकिन तब तक गंगादेई गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed