फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   four died in road accident

Sitapur News: तेज रफ्तार बस ने दंपती को रौंदा, मौत, दो घायल

Fri, 07 Mar 2025 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Mar 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
four died in road accident
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम खैराबाद-कल्ली मार्ग पर बीहट बीरम गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की चपेट में साइकिल सवार दंपती आ गए। टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खैराबाद निवासी छोटे लाल (45) और उनकी पत्नी कलावती (42) शुक्रवार देर शाम साइकिल से घर लौट रहे थे। बीहट बीरम गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट मे आ गए। बस व साइकिल की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दम्पती के तीन संतान हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन






बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में दो घायल



कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र में कल्ली चौराहे के पास हाजीपुर गांव के पास बाइक और ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मछरेहटा थाना क्षेत्र के भट्ठापुरवा निवासी बाइक सवार संदीप (25) और ई-रिक्शा सवार केसरा गांव निवासी अतुल(30) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने फौरन घायलों को मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत

सदरपुर। थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फत्तेपुरवा गांव के मजरा कंजखेड़ा निवासी काजल (21) महमूदाबाद के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गोड़ैचा-महमूदाबाद मार्ग पर बसावनपुर गांव के निकट बाइक सवार उसकी स्कूटी से टकरा गया। इसके बाद छात्रा की स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। मौके पर ही छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक की तलाश की जा रही है।

पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, चाचा जख्मी


सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे एक तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।



सुमरावां गांव निवासी अनिरूद्ध कुमार (32) अपने चाचा घनश्याम (45) के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से बिसवां के काजीपुर गांव में एक शादी में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे दोनों शादी से लौट रहे थे। तभी सकरन-सांडा मार्ग पर काजीपुर गांव के पास पिकअप व बाइक आपस में टकरा गईं। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। घनश्याम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिरुद्ध के पिता मेवालाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


ग्रामीण बोले, हेलमेट लगाते तो बच जाती जान

दुर्घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों ने कहा कि अगर अनिरुद्ध हेलमेट लगाता तो शायद उसकी जान बच जाती। अनिरुद्ध की मौत सिर पर चोट लगने के कारण ही हुई है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक पिकअप संग मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed