फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Former MLA sitting on dharna for not getting the form

पर्चा न मिलने पर धरने पर बैठे पूर्व विधायक

Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former MLA sitting on dharna for not getting the form
खैराबाद/सीतापुर। खैराबाद ब्लॉक प्रमुख का पर्चा न मिलने पर पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे गए। करीब दो घंटे तक धरना दिया। उसके बाद पुलिस ने उनको समझाकर वहां से हटवाया। एसडीएम ने बताया कि पर्चा सभी को दिए जा रहे हैं। अब तक चार पर्चे बिक चुके हैं। पूर्व विधायक का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव का नामांकन पत्र न मिलने पर पूर्व सदर विधायक राधेश्याम जायसवाल ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन व सत्तारूढ़ सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक का कहना है कि सुबह 11 बजे ब्लॉक पर अपने दो प्रत्याशियों को पर्चा दिलाने आया था। लेकिन यहां पर केवल भाजपाइयों को ही पर्चा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह करते रहे पर आवेदन पत्र नहीं दिए गए। तीन बजते ही पुलिस की गाड़ी में बिठाकर हमें आवास छोड़ दिया गया। आवास के बाहर पुलिस लगा दी है। ऐसा अत्याचार राजनीति के कैरियर में किसी की सरकार में नहीं हुआ है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर अमित भट्ट का कहना है कि पूर्व विधायक का आरोप निराधार है। हमारे अधिकारी वहां मौजूद थे। मैं स्वयं वहां था। थोड़ी देर के लिए एक बैठक में गया था। अगर वह आवेदन लेने गये थे तो लिया क्यों नहीं। अगर ऐसा होता तो चार आवेदन कैसे बिकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed