{"_id":"606f4ab28ebc3e8c942f1c63","slug":"former-head-husband-arrested-with-illegal-liquor-sitapur-news-lko5733204147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ पूर्व प्रधान पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के साथ पूर्व प्रधान पति गिरफ्तार
विज्ञापन
कमलापुर थाने में अवैध शराब के साथ पुलिस गिरफ्त में निवर्तमान प्रधानपति। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
कमलापुर/सीतापुर। पंचायत चुनाव में अवैध शराब जमकर झोंकी जा रही है। उम्मीदवार वोटरों को रिझाने के लिए पानी की तरह शराब बहा रहे हैं। गुरुवार को इसकी बानगी कमलापुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली। एक ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान के पति पांच पेटी अवैध देशी शराब के साथ पकड़े गए। गुरुवार को कई थाना क्षेत्रों में 912 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। 31 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 12 भट्ठियां भी तोड़ी गईं।
चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही अवैध शराब का कारोबार भी परवान चढ़ने लगा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार सस्ती शराब तलाश रहे हैं। काले कारोबार को नियंत्रित करने के लिए सरकारी मशीनरी पूरा दमखम लगा रही है। काला कारोबार पूरी तरह नहीं रुक रहा है।
गुरुवार को थाना कमलापुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक सफेद रंग की कार दिखी। चेकिंग टीम ने कार की डिग्गी खोली तो उनमें पांच पेटी देशी शराब रखी हुई थी। शराब ग्राम सभा बबुवा की निवर्तमान प्रधान के पति विजय कुमार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने विजय कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
अवैध असलहों के साथ पांच गिरफ्तार
पंचायत चुनाव में अवैध शराब तो छलक ही रही है साथ ही अवैध असलहों के इस्तेमाल में भी बढ़ोतरी देेखी जा रही है। गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच अवैध शस्त्रों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। शहर कोतवाली, हरगांव, नैमिषारण्य, महोली व रामकोट में एक-एक आरोपी अवैध शस्त्र व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।