{"_id":"603e83588ebc3ee9702bf22c","slug":"former-head-arrested-in-case-of-witness-shot-sitapur-news-lko5676084112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह को गोली मारने के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह को गोली मारने के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के तीन दिन पूर्व गवाह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेजे दिया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
हरगांव इलाके के सुल्तानपुर गांव के पूर्व प्रधान कमलेश मौर्य व इसी गांव के निवासी पुष्पेंद्र के बीच कई माह पूर्व हुए विवाद में गवाही देने वाले अशफाक को 27 फरवरी की रात गोली मार दी गई थी। जिसके चलते अशफाक ने गांव के पूर्व प्रधान कमलेश मौर्य सहित चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने दो लोगों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।
एसओ हरगांव ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश मौर्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कमलेश के खिलाफ हरगांव थाने में 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। हरगांव पुलिस ने कमलेश की निशानदेही पर सुल्तानपुर गांव के बाहर पुराने कब्रिस्तान की झाड़ी से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक खोखा बरामद किया है।