फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Forgot how to walk, 390 lost their lives in eight months

Sitapur News: चलने का सलीका भूले, आठ माह में 390 को गंवानी पड़ी जान

Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Forgot how to walk, 390 lost their lives in eight months
सीतापुर। यातायात पुलिस की सख्ती के बावजूद वाहन चालक नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। वर्ष 2025 के आठ माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो यातायात पुलिस ने पांच करोड़ 47 लाख नवासी हजार पांच सौ रुपये के चालान किए। 47 हजार 855 वाहन स्वामियों के चालान काटे गए। इस कवायद के साथ यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक भी किया। इन सब कवायदों के बाद भी लापरवाह वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या दो पहिया वाहन चालकों की है। जनवरी से अगस्त माह तक 24 हजार 518 दो पहिया वाहन स्वामी बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए हैं। बिना हेल्मेट वाहन चलाते पकड़े गए लोगों का 2 करोड़ 45 लाख 18 हजार रुपये का चालान भी काटा गया है।
विज्ञापन




ट्रिपलिंग, बिना डीएल वाहन चलाना, नो पार्किंग के भी अधिक मामले

धारा - कुल चालान- जुर्माना (रुपये में)

बिना हेल्मेट दो पहिया वाहन चलाना- 24,518- 24518000

बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना-3,708- 9270000

यातायात के सामान्य नियमों का उल्लंघन- 2,787-5574000

नो पार्किंग- 8,091-4045500

सीट बेल्ट का प्रयोग न करना- 855- 855000

वाहन चलाने के साथ मोबाइल का प्रयोग- 215-215000

ओवरस्पीडिंग- 599-1198000

ट्रिपलिंग- 3191- 3191000

अवयस्क द्वारा वाहन चलाना- 22- 110000

बिना बीमा वाहन चलाना- 1339-2678000

बिना प्रदूषण प्रमाण वाहन चलाना- 350-175000

गलत दिशा में वाहन चलाना- 1930-965000

बिना रिफ्लेक्टर टेप वाहन चलाना- 31-310000

शराब पीकर वाहन चलाना- 28- 280000

ध्वनि प्रदूषण- 78-780000

बिना परमिट वाहन चलाना- 98-490000

स्टंट या खतरनाक ढंग से वाहन चलाना- 15- 135000

कुल योग- 47855- 54789500





हर वर्ष बढ़ती जा रही मार्ग दुर्घटनाएं

यातायात पुलिस के आंकडों पर गौर करें तो हर वर्ष मार्ग दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्ष 2022 में 732 मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। वहीं, 2023 में 923 और 2024 में 931 मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। वर्ष 2025 के आठ महीनों में कुल 628 मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। मृतकों के आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2022 में मार्ग दुर्घटनाओं में 443, वर्ष 2023 में 546, वर्ष 2024 में 544 और वर्ष 2025 के आठ माह में 390 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। मार्ग दुर्घटनाओं में घायलों का आंकड़ा भी कम नहीं है। वर्ष 2022 में 465, वर्ष 2023 में 648, वर्ष 2024 में 707 और वर्ष 2025 के आठ माह में 512 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं।
विज्ञापन




लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति बनें संवेदनशील

यातायात नियमों को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जाता है। उल्लंघन पर लगातार चालान काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग यातायात के नियमों के प्रति संजीदा नहीं रहते हैं। इस वजह से मार्ग दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ता है। यातायात पुलिस चालान काटने के साथ लोगों को यातायात के नियमों का पाठ सिखाती रहेगी। हमारा प्रयास है कि लोग यातायात के नियमों के प्रति संवेदनशील बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन




- फरीद अहमद, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed