फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Footprints of a wolf found in Mirzapur

Sitapur News: मिर्जापुर में भेड़िये के मिले पगचिह्न

Wed, 02 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Footprints of a wolf found in Mirzapur
महोली (सीतापुर)। पिपरझला गांव में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। बकरी का शिकार करने के बाद अभी बाघ के ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। उधर, मिर्जापुर गांव के पास ग्रामीणों ने जंगली जानवर के ताजा पगचिह्न देख विभाग को सूचना दी। डिप्टी रेंजर का कहना है कि पगचिह्न भेड़िया के हैं। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में बाघ की दहाड़ सुनी जा सकती है।
विज्ञापन

रविवार को बाघ ने पिपरझला गांव के निकट एक बकरी का शिकार किया था। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों के आधार पर बाघ होने की पुष्टि की थी। सोमवार को पिपरझला निवासी कुलदीप बाजपेयी व सत्य प्रकाश के पशुबाड़े के निकट बाघ के पगचिह्न मिलने का दावा किया गया था। बाघ की आहट से पिपरझला, तिलकपुर, मिर्जापुर, चाऊबिरवा, रोहिला, लालपुर सिकटिहा के ग्रामीण भयभीत हैं। किसान खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी रेजर जहीर खान का कहना है कि रोहिला व पिपरझला में सामान्य स्थिति है। मनीष, आशीष मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, छोटे शुक्ला, कुलदीप बाजपेयी आदि ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के डर से किसान खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव में मंगलवार को जंगली जानवर के ताजा पगचिह्न होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर डिप्टी रेंजर जहीर खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कॉम्बिंग की। उन्होंने बताया कि पगचिह्न भेड़िये के हैं। यदुनंदन, इंद्रपाल, दिवाकर नाथ, मुकुट बिहारी, मुलायम सिंह, ऋषि नाथ आदि ने बताया कि मिर्जापुर गांव के उत्तर में खेतों में बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए थे। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।


पिपरझला में ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं, वहां स्थिति सामान्य है। मिर्जापुर में भेड़िया के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। उसकी लोकेशन ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है।
जहीर खान, डिप्टी रेंजर महोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed