फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Foot slipped while taking selfie, teenager fell into river

Sitapur News: सेल्फी लेते समय पैर फिसला, किशोर नदी में गिरा

Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Foot slipped while taking selfie, teenager fell into river
तंबौर( सीतापुर)। शारदा नदी के पास सेल्फी लेते समय पैर फिसल जाने से एक किशोर नदी में गिर गया। साथ गया चचेरा भाई घटना से घबरा गया और परिजनों को जानकारी नहीं दी। शनिवार को परिजनों ने सख्ती से पूछा, तो उन्हें घटना का पता चला। अब पुलिस किशोर का सुराग लगाने के लिए गोताखोरों को नदी में उतार रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला नरियन टोला निवासी महफूज (15) अपने चचेरे भाई कामिल (15) के साथ शुक्रवार को रतनगंज के पास से शारदा नदी के किनारे गया था। इसी दौरान महफूज सेल्फी ले रहा था।
विज्ञापन


सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी में समा गया। कामिल यह सब देखकर घबरा गया और चुपचाप घर चला गया। शनिवार तक परिजन महफूज की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर कामिल से सख्ती से पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कामिल ने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। गोताखोरों के जरिए नदी में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed