फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fog stop speed

कोहरे में रेंगकर चले वाहन

Sun, 27 Nov 2016 11:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 27 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fog stop speed
घने कोहरे में फंसे कई वाहन।

मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। हालांकि, बाद में आसमान साफ होने से सूर्य की तपिश का लोगों को फायदा मिला। हल्की-हल्की हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़ों मेें नजर आए।

विज्ञापन


सुबह के वक्त लोगों ने अलाव का सहारा लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह जिले में कोहरा छा गया। सबसे सर्द मौसम सुबह छह बजे के वक्त रहा। जब पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
विज्ञापन


सड़कों पर मुश्किल से पांच कदम दूर तक ही साफ नजर आ रहा था। कोहरे का प्रकोप देख सड़कों पर गुजरने वाले वाहन चालकों ने हेडलाइट ऑन कर आगे का सफर तय किया। कोहरे का प्रकोप देख लोग बिस्तर से बाहर नहीं निकले। जो बाहर आए, उन्होंने आग जलाकर अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक पूरा जिला कोहरे की आगोश में छिपा रहा। इसी बीच आसमान में सूर्य नजर आने लगे, तब जाकर तापमान बढ़ना शुरू हुआ। सुबह नौ बजे के करीब तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन इस दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही रहा। दोपहर बाद करीब तीन बजे पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जिसके बाद पारा फिर से गिरने लगा। जिससे लोगों को सर्द मौसम का एहसास होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed