फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fog reduced visibility and slowed down vehicle speed.

Sitapur News: कोहरे ने घटाई दृश्यता थमी वाहनों की रफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fog reduced visibility and slowed down vehicle speed.
सीतापुर। जिले में शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। पांच मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार थम सी गई। इक्का-दुक्का वाहन ही हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। इस दौरान सर्द हवा ने कंपकपी छुड़ाए रखी। ॉसुबह दस बजे तक कोहरा छंटने पर धूप निकलने पर कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में ठिठुरन के साथ कोहरा बढ़ने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जब लोग नींद से जागे तो मौसम एकदम बदला हुआ था। कोहरे की चादर में कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। दृश्यता घटकर 5 मीटर रह गई थी। वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पड़ रहा था। कोहरा और सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कोहरा छंटने पर धूप निकली पर 8 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली पछुवा हवा के कारण बेअसर रही। सूरज ढ़लते ही गलन फिर बढ़ गई। इससे लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed