फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood Sitution is bad

चहलारी मार्ग का रपटा पुल बहा

Wed, 03 Aug 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Flood Sitution is bad
बाढ़ - फोटो : amar ujala

घाघरा का कहर गांजर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से रेउसा में चहलारी मार्ग का रपटा पुल बाढ़ की चपेट में आ गया है। डेलिया गांव भी बाढ़ की जद में आ गया। करीब चार गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर रखा है। जबकि पचीसा गांव में नदी तेज कटान कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार रात एक घर कटकर नदी में बह गया। यहां पर फंसे 300 परिवार मदद की बाट जोह रहे हैं। उधर, शारदा भी उफान पर है। जिसकी वजह से कई गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। इसके अलावा शारदा व घाघरा बैराजों से छोड़े गए ढाई लाख क्यूसेक पानी से हालात और बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


घाघरा के बीच टापू पर बसे पचीसा गांव पर इन दिनों संकट है। मंगलवार रात पचीसा निवासी राम सहारे का घर कटकर नदी में बह गया। हालांकि वह परिवार समेत यहां से पलायन कर चुका था। खेत कटकर नदी में बहते जा रहे हैं। यहां पर रहने वाले परिवारों का कहना कि प्रशासन उनकी सुधि नहीं ले रहा है। कोई मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 परिवार फंसे हैं। नदी के दूसरे किनारे पर भी बर्बादी का मंजर है। यहां नदी जैतहिया, परमेश्वरदीन पुरवा, मरेली व कोनी गांव में कटान कर रही है। जैतहिया गांव में गोपी, सीताराम, मंशाराम, ननकू के घर कटान के मुहाने पर हैं। मरेली गांव में खेतों का कटान हो रहा है।

नदी का पानी मारूबेहड़ के निकट उफान मार रहा है। चहलारी मार्ग का रपटा पुल भी नदी की चपेट में आ रहा है। पुल का एक किनारा बाढ़ के पानी में समा गया है। वहीं डेलिया गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। क्षेत्र के हरीपुर, लालपुर, महेशपुर, टापर आदि गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर रखा है। इस क्षेत्र में करीब 61 गांव बाढ़ की जद में हैं।

पर 40 गांव बुरी तरह से पानी से लबालब हैं। क्षेत्र के हरीपुर, डेलिया, लालपुर, जिन्ना पुरवा संपर्क माग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। उधर, रामपुर मथुरा क्षेत्र में अंगरौरा, कनरखी आदि 48 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मंगलवार की रात बाढ़ के पानी में कमी देखी गई। शारदा नदी भी उफनाने लगी है।

क्षेत्र का सोंसरी गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। दुबई गांव के निकट बाजार में बाढ़ का पानी भर गया है। बसंतापुर के निकट शारदा का पानी नदी से बाहर आ गया है। जबकि सेमरिया, काठकोला, सैतिहापुर, मोगलपुर गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।


शाहपुर व मुसियाना मार्ग पर बाढ़ का पानी चल रहा है। सोंसरी व सेमरिया गांवों के निकट नदी कटान कर रही है। शारदा व घाघरा बैराजों से 2,66,596 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसकी वजह से  हालात में सुधार के आसार नजर नही आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed