फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood in sitapur

शारदा नदी की बीच धारा में स्टीमर खराब, पलटने से बचा

Mon, 17 Aug 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
flood in sitapur
सीतापुर। शारदा नदी के बीच टापू पर बसे अंधपुर व गोसाईपुर के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने जा रहे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी व एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार का स्टीमर सोमवार को हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

नदी के बीच तेज धार से स्टीमर अनियंत्रित होकर हिचकोले खाने लगा। एक बारगी लगा जैसे स्टीमर अब पलटा कि तब पलटा। स्टीमर पर सवार विधायक व एसडीएम समेत तहसीलदार राजकुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा आदि की घिग्घी बंध गई।
विज्ञापन

दहशत से सभी थर-थर कांपने लगे। यह देख विधायक ने जय श्रीराम का जयकार लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इसी बीच स्टीमर नदी में रेत के टीले से टकराकर रुक गई। स्टीमर में पानी भरता देख सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रेत के टीले से टकराने के बाद स्टीमर पलटने से बच गया। तत्काल पीएसी के गोताखोर बुलाए गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को नदी की मुख्य धारा से सुरक्षित निकल लिया। एक स्टीमर का इंजन खराब होने से दूसरा स्टीमर मंगवाया गया था।

विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उनकी कठिनाइयों को सुना और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा जानकारी मिलते ही जोखिम उठाकर आपके बीच में आया हूं। अभी राहत सामग्री का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed