फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood in sitapur

बाढ़ से घिरे 120 गांव

Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
flood in sitapur
रेउसा/रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से 30 सेमी. ऊपर पहुंच गया। इससे बाढ़ ने और विकराल रूप धारण कर लिया है। गांजर में 120 गांव बाढ़ के पानी से बुरी तरह घिर गए हैं। रेउसा इलाके में एक पक्का मकान सरयू में समा गया। बेकाबू लहरों ने गांजर मे 6 मकानों को निशाने पर ले लिया है। ग्रामीण अपनी गृहस्थी बटोरकर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

राहत और बचाव कार्य के प्रशासनिक दावे उस समय बाढ़ में बहते नजर आए जब नाव नहीं मिलने पर लोगों को पैदल ही गर्दन तक भरे पानी के बीच से होकर पलायन करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, बैराजों से बुधवार को सवा चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यानी हालात सुधरने की संभावना फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर भारी बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले लाखों क्यूसेक पानी से ब्लॉक रेउसा में उफनाई सरयू का बुधवार को रौद्र रूप नजर आया। बाढ़ के पानी ने 20 और गांवों को चपेट में ले लिया। अब यहां कुल 80 गांव बाढ़ के पानी से बुरी तरह घिर गए हैं। खेतों, रास्तों, से लेकर घरों के भीतर तक पानी हिलोरें मार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 56 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। पीड़ित आबादी को देखते हुए नाव का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोग जोखिम उठाकर पैदल ही पलायन कर रहे हैं। सरयू की तेज धारा परमेश्वरपुरवा में लगातार कटान कर रही है। बुधवार को यहां के लालजी का पक्का मकान सरयू में समा गया। जबकि भगौती व गोपाल के घर कटान की कगार पर हैं। बाढ़ की त्रासदी के बीच सैकड़ों परिवार फंसे हुए हैं। उन तक प्रशासन की मदद भी नहीं पहुंच रही है।

दूसरी तरफ रामपुर मथुरा इलाके में 15 नए गांवों के साथ अब 40 गांवों की 15 हजार आबादी भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन के राहत व बचाव कार्य के दावे नाकाफी नजर आ रहे है। ग्रामीणों को अपना सामान घर से सुरक्षित स्थानों पर लाने के लिए पर्याप्त नावें भी उपलब्ध नहीं हो रही हैं। लोग अपने सिर पर सामान लेकर गहरे पानी से निकलने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed