फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood in sitapur

सरयू किनारे बसे 15 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Sat, 04 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
flood in sitapur
रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से सरयू व शारदा नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को सरयू का बहाव आबादी के करीब पहुंचने से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। तटवर्ती करीब 15 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इन गांवों से महज 50 से 100 मीटर की दूरी पर सरयू की लहरें हिलोरें मार रही हैं। हालांकि जलस्तर बढ़ने से कटान थम गया है।
विज्ञापन

जिले के गांजरी इलाके में सरयू का उफान हर साल तबाही की नई इबारत लिख जाता है। सैकड़ों आशियानों व हजारों बीघा फसलें बाढ़ व कटान की भेंट चढ़ जाती हैं। शासन-प्रशासन बाढ़ व कटान की स्थायी रोकथाम को लेकर दावे तो खूब करता है लेकिन हालात जस के तस ही बने हुए हैं। मानसून आने के बाद पहाड़ों पर लगातार होने वाली बारिश के साथ सरयू व शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांजर के हालात बिगड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जटपुरवा गांव से महज 50 मीटर की दूरी पर सरयू की लहरें हिलोरें मारती नजर आईं। लगातार आबादी के करीब पहुंच रहे पानी के बहाव से दुर्गापुरवा, नगीनापुरवा तथा समयदीनपुरवा समेत करीब 15 तटवर्ती मजरों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू के किनारे बसे इन मजरों से नदी का बहाव कहीं 50 मीटर तो कहीं 80 मीटर की दूरी पर पहुंच गया है। संभावित बाढ़ को लेकर इन गांवों के लोग खौफजदा हैं। ज्यादातर बाशिंदे अपने घरों का सामान समेटकर सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का खतरा कई गांवों पर मंडराने लगा है। किसी भी समय उफनाई लहरें गांव में घुस सकती हैं। ग्रामीण बाढ़ की आशंका को देखते हुए ऊंची जगहों पर ठिकाना बनाने में जुट गए हैं। इसके बाद भी इलाके में कहीं बाढ़ राहत चौकियां नजर नहीं आ रही हैं।

एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। नदियों का जलस्तर अपने दायरे में है। इसके बाद भी क्षेत्र में लेखपालों को नजर रखने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। बराबर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed