फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood enters in 16 villages

16 गांवों में घुसा पानी, कटान तेज

Tue, 05 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Flood enters in 16 villages
घाघरा नदी में आया सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

जिले के गांजरी क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। लहरपुर से तंबौर के बीच करीब 16 गांव शारदा नदी की बाढ़ की चपेट में हैं। उधर, घाघरा भी उफान पर है। इससे तटीय क्षेत्र में पड़ने वाले करीब 40 गांवों पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन


घाघरा उफनाने के साथ तटीय क्षेत्र में कटान कर रही है। इससे कई गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से शारदा व घाघरा बैराज से सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे संकट और बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने अभी तक कोई मदद नहीं पहुंचाई है। दहशतजदा ग्रामीण खुद ही सुरक्षित ठिकानों को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


शारदा व घाघरा बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से लहरपुर व तंबौर के बीच शारदा के तटीय क्षेत्र में बसे गांवों में बाढ़ आ गई है। नदी के उफनाने से तटीय क्षेत्र के सोंसरी, सेमरिया, बभैला, बुढनापुर, बेलवा, बरेती, हरखी बेहड़ समेत 16 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि तंबौर से काशीपुर के बीच इतनी ही संख्या में गांव बाढ़ के मुहाने पर हैं। रेउसा में घाघरा अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इससे तटीय क्षेत्र में बसे गांवों में बाढ़ दस्तक देती नजर आ रही है। सोमवार रात घाघरा का पानी तट के बराबर आ गया।

तेज लहरों के कारण पानी सतह पर भी आ जाता है। क्षेत्र के कोनी, निर्मलपुरवा, सिसैया बाजार आदि गांवों में घाघरा कटान कर रही है। इससे तट पर बसे गांव बाढ़ की चपेट में आते दिख रहे हैं। तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों की मानें तो जिस हिसाब से नदी का पानी बढ़ रहा है, मंगलवार की रात तटीय क्षेत्र के गांवों में बाढ़ आ सकती है।

उधर, घाघरा के बीच टापू पर बसे पचीसा गांव की हालत बेहद खराब है। पानी बढ़ने से पचीसा गांव का अन्य गांवाें से संपर्क कट गया है। गांव में बसने वाली 300 परिवारों की आबादी पर संकट मंडरा रहा है। रामपुर मथुरा क्षेत्र में कनरखी, शुक्लन पुरवा, फतुल्लापुर, अंगरौरा, अर्जुनपुर, नया पुरवा, बालेसर पुरवा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।


नदी जिन घरों के बेहद करीब आ गई है, वहां पीड़ित परिवार जरूरी सामान समेटकर नाव व अन्य साधनों से पलायन कर रहे हैं। घाघरा-शारदा बैराज से मंगलवार को 2,22,492 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed