{"_id":"66a3fa76daebf00e440bd404","slug":"five-teachers-absent-for-a-long-time-dismissed-sitapur-news-c-102-1-slko1053-116738-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लंबे समय से गैरहाजिर पांच शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लंबे समय से गैरहाजिर पांच शिक्षक बर्खास्त
Sat, 27 Jul 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिना सूचना के लंबे समय से स्कूल नहीं आ रहे परिषदीय विद्यालयों के पांच शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार पत्राचार करके इन शिक्षकों से जवाब मांगा। लेकिन इन लोगों ने कोई उत्तर नहीं दिया।
नियुक्ति के बाद यह कुछ दिन तक ये शिक्षक विद्यालय आते रहे। उसके बाद बिना किसी सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। इनके अनुपस्थित रहने से नौनिहालों की पढ़ाई बाधित हो रही थी।
शिक्षकों की जानकारी स्पष्ट न होने से नई पोस्टिंग भी नहीं हो पा रही थी। इस पर बीएसए ने इन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा था। लेकिन इन शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर बीएसए ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर पांच जुलाई तक अंतिम अवसर देते हुए जवाब मांगा लेकिन न तो शिक्षक हाजिर हुए और न ही अपना कोई उत्तर बेसिक शिक्षा विभाग को दिया। इस पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने इन सभी को बर्खास्त कर दिया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इन पर कार्रवाई
निधि तिवारी प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा एलिया, मधु वर्मा प्राथमिक विद्यालय बेरिहा बिसवां, इस्प्रीत कौर कंपोजिट विद्यालय पैलाकीसा महोली, पूनम प्राथमिक विद्यालय हरनी कीरतपुर पिसावां व बसुधा कुमारी प्राथमिक विद्यालय सरवा गोंदलामऊ शामिल हैं।