फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five stolen bikes recovered, four arrested

चोरी की पांच बाइकें बरामद, चार गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five stolen bikes recovered, four arrested
सीतापुर। कोतवाली तालगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइकों को बरामद किया है। चोरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि तालगांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को इलाके के मोहरैय्या कलां के पास से लखनऊ के बख्शी तालाब इलाके के हरदोहरपुर गांव निवासी आकाश, इसी गांव के सर्वेश कुमार, तालगांव इलाके के जमौरा गांव निवासी अमरेंद्र, मानपुर इलाके के सरवाहनपुर गांव निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया गया। लोगों ने पूछताछ में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

आरोपी आकाश, सर्वेश के कब्जे से एक-एक असलहा, कारतूस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि वह अलग-अलग जिलों में बाइकों की चोरी करते हैं। कुछ समय तक छुपा कर रखने के बाद चोरी की बाइकों को ग्राहकों को खोजकर कम दामों पर बेच देते है। बेची गई बाइकों का जो रुपया मिलता है, उसका आपस में बंटवारा कर लेते हैं। सीओ सुशील सिंह ने बताया कि बरामद बाइकों को आरोपियों ने सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ के अलग-अलग स्थानों से चोरी करने का जुर्म कुबूला है। चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed