फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five people, including bride absconding, groom

ससुराल वालों को बेहोश कर दुल्हन फरार, दूल्हा, मां-बाप समेत पांच लोग मिले बेहोश

Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five people, including bride absconding, groom
नेरी (सीतापुर)। कोतवाली महोली इलाके में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। चार दिन पहले ब्याह कर आई नई नवेली दुल्हन अपने भाई के साथ फरार हो गई है। दूल्हे के परिवार के लोग घर में बेहोशी की हालत में मिले हैं। चाय पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ने की बात बताई जा रही है। दूल्हा पक्ष के लोग कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली महोली इलाके के कारीपाकर गांव निवासी चंद्र कुमार उर्फ बड़क्के के घर में किराना स्टोर है। चार दिन पहले 10 मई को चंद्र कुमार का शाहजहांपुर जिले के पुवायां मार्ग स्थित एक मंदिर में पायल से विवाह हुआ। नई नवेली दुल्हन पायल का भाई गुरुवार को विदा कराने आया था। गुरुवार शाम परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सोने चले गए। इसके बाद शुक्रवार सुबह चाय-नाश्ता भी हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद दूल्हे चंद्र कुमार व उसके परिजनों की हालत बिगड़ गई, कुछ ही देर में सभी बेहोश हो गए। एक ग्राहक चंद्र कुमार की दुकान पर पहुंचा। वह दुकान बंद देख घर के अंदर गया, जहां पर परिवार के लोग बेहोश पड़े मिले। ग्राहक ने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। नई नवेली दुल्हन पायल भाई समेत मौके से फरार पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में पड़े मिले दूल्हे चंद्रकुमार, माता अनीता (50), पिता फूल सिंह (55), भाई अमन, बब्लू और परिवार के लाल बाबू (45) को एंबुलेंस से महोली सीएचसी लाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि 70 हजार रुपये में शादी की गई थी।

जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी की हालत ठीक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed