{"_id":"6150b5078ebc3e02641adbd2","slug":"five-lakh-theft-from-the-house-adjacent-to-the-police-station-sitapur-news-lko597404469","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से सटे घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से सटे घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शनिवार रात रामपुर मथुरा थाने की बाउंड्री से सटे एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी और जेवरात समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। ऐसे में यह वारदात पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
रामपुर मथुरा इलाके के शुशील मिश्र का घर कस्बा स्थित थाने की बाउंड्री से सटा है। इनके घर के पड़ोस में चल रहे निर्माण कार्य के लिए ईंट का ढेर लगा हुआ है। शनिवार देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे एक लाख 58 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया।
सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित का कहना है कि चोर घर के पास लगे ईंटों के ढेर के सहारे घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हो हुए। इसके बाद घटना की है। गृहस्वामी के मुताबिक, चोर करीब पांच लाख का माल पार कर ले गए हैं। एसओ रामपुर मथुरा जितेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नए थानेदार के सामने चुनौती
शातिर चोरों ने न सिर्फ पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि चोरों ने नवागत थानेदार जितेंद्र कुमार ओझा को चुनौती दी है। वजह, पुलिस चौकी, थानों के पास लोग घर मकान बनाकर यहां पर रहने के पीछे खुद को सुरक्षित समझते है। उनके मन में रहता है कि थाने के पास हैं तो महफूज रहेंगे, लेकिन जिस तरह से चोरों ने थाने से सटे घर में चोरी की है, उससे कई सवाल खड़े होते हैं।