फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five lakh stolen from shop near police post

पुलिस चौकी के पास दुकान से पांच लाख की चोरी

Sat, 11 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five lakh stolen from shop near police post
सीतापुर। थानगांव थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास गुरुवार देर रात बर्तन की दुकान से नकदी व माल समेत करीब पांच लाख की चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

थानगांव क्षेत्र के सरैयां भटपुरवा गांव निवासी रमाकांत विश्वकर्मा की थानगांव के ही हलीमनगर चौराहे पर बर्तन की दुकान है। गुरुवार रात शटर का ताला काटकर दुकान में घुसे चोर भारी मात्रा में बर्तन व 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गये। शुक्रवार सुबह रमाकांत के पड़ोसी दुकानदार ने उनकी दुकान का आधा शटर खुला देखकर सूचना दी। रमाकांत ने यूपी 112 के नंबर पर चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

थानगांव इंस्पेक्टर फूलचंद सरोज ने बताया कि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed