{"_id":"6517191964fa13b87f0326a9","slug":"five-lakh-rupees-stolen-from-post-office-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-102-1-slko1055-3284-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालात में डाकघर से चोरी हुए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालात में डाकघर से चोरी हुए पांच लाख रुपये
Sat, 30 Sep 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र स्थित एक उप डाकघर से संदिग्ध हालात में पांच लाख 53 हजार रुपये चोरी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। फाॅरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए।
हरगांव चीनी मिल उप डाकघर के पोस्टमास्टर प्रवीण जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को अवकाश के कारण डाकघर बंद था। डाकघर में पांच लाख 53 हजार रुपये की नगदी थी। उनके मुताबिक चोर पिछले दरवाजे से आए और डाकघर में घुस गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर चले गए।
डाकघर में चोरी की खबर पाकर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि किसी भी तरफ का कोई दरवाजा नहीं टूटा था। न ही कोई सेंध लगी हुई थी। मुख्य दरवाजा भी बंद था। थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला, अपराध निरीक्षक विजय कुमार के साथ सहायक डाक अधीक्षक सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि विभागीय जांच कर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी जाएगी। चोरी की तहरीर पोस्टमास्टर प्रवीण जायसवाल ने दी है। एसओ अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।