फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five hours of electricity cut in the city

शहर में पांच घंटे गुल रही बिजली

Sun, 29 Dec 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five hours of electricity cut in the city
सीतापुर। शहर की विद्युत आपूर्ति शनिवार को पटरी से उतर गई। 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण 15 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति एकाएक गुल हो गई। पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 20 हजार आबादी को दिक्कतें झेलनी पड़ी। शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को भवानीपुर फीडर की विद्युत लाइन में दिक्कत के कारण करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही। रविवार को फिर से 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गई। इसकी वजह से दोपहर तीन बजे के बाद बिजली गुल हो गई। कुछ देर तक लोगों ने इसे कटौती समझा। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन

अफसर पहले इसे सामान्य फॉल्ट समझते रहे। जब शिकायतें आनी शुरू हुई तो पावर कॉर्पोरेशन ने इस फॉल्ट को गंभीरता से तलाशना शुरू किया। पावर कॉर्पोरेशन ने गांधी पार्क के पास फॉल्ट को पकड़ लिया। यहां पर 33 केवी लाइन के इंसुलेटर में दिक्कत आ गई थी। उसके बाद इसे मरम्मत करके विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर के विजय लक्ष्मीनगर, गांधी पार्क, आंख अस्पताल, लोहारबाग, घूरामऊ बंगला सहित 15 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति गुल रही। लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इससे करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई। इसकी वजह से व्यापारियों का रोजगार प्रभावित हुआ।
गांधी पार्क के पास 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गई थी। इसकी वजह से शहर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। फॉल्ट को दुरुस्त कर लिया गया है।
- शुभम सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed