फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five feeders of Biswan will become smart, transformers will be upgraded.

Sitapur News: बिसवां के पांच फीडर बनेंगे स्मार्ट, उच्चीकृत होंगे ट्रांसफॉर्मर

Wed, 12 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five feeders of Biswan will become smart, transformers will be upgraded.
सीतापुर। बिसवां उपकेंद्र के पांच फीडर स्मार्ट बनाए जाएंगे। इससे इन फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी दिक्कते प्रभावी तौर पर दूर हो सकेगी। इसके तहत आपूर्ति में जर्जर तार बदलने के साथ ही घरों में स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे। पहले चरण में बिसवां उपकेंद्र से जुड़े लहरपुर टाउन, तहसील फीडर, बिसवां टाउन, हरगांव टाउन व तंबौर टाउन फीडर की क्षमता को उच्चीकृत किया जाएगा। ताकि इन फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को स्मार्ट बनाया जा सके।
विज्ञापन

इसके पहले पहले चरण में इन इलाकों में घरों में लगे पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाएं जाएंगे। इसके साथ ही इलाके में जर्जर हो चुकी आपूर्ति लाइन को भी पूरी तरह बदला जाएगा। साथ ही कम क्षमता के ट्रांसफार्मर को भी उच्चीकृत करने के साथ झुके हुए अथवा क्षतिग्रस्त हो चुके विद्युत खंभों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

पांचों फीडर को स्मार्ट बनाने के साथ ही इनसे जुड़े इलाकों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति तय करने का लक्ष्य ङी रखा गया है। जब यह फीडर स्मार्ट हो जाएंगे तो अगले चरण में दूसरे फीडर चिह्नित कर उन्हें उच्चीकृत किया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। स्मार्ट मीटर को आमर्ड केबल से जोड़ने से मीटर से पहले बाईपास करबिजली चोरी करने पर भी सख्ती से लगाम कसेगी। अधिशासी अभियंता बिसवां संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में पांच फीडर स्मार्ट बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाने व जर्जर तार बदलने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क से दूर होगी परेशानी
बिसवां विद्युत वितरण खंड से जुड़े 11 उपकेंद्र पर हेल्प डेस्क बना दी गई है। यहां पर एक प्रभारी की तैनाती भी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए वितरण खंड तक की दौड़ नहीं लगाना पड़ेगी। उपभोक्ता टीजीटू को अपनी समस्या बताएंगे। वह अफसरों के संज्ञान में लाकर इसे दूर करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed