{"_id":"63bf0a0145d3ce17401ef7f4","slug":"firm-to-be-removed-from-mgnrega-vendors-list-sitapur-news-lko666189782","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मनरेगा की वेंडर्स सूची से हटेगी फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मनरेगा की वेंडर्स सूची से हटेगी फर्म
विज्ञापन
सीतापुर। एलिया विकास खंड में तैनात तकनीकी सहायक के बेटे की फर्म को मनरेगा वेंडर्स सूची से हटाया जाएगा। अमर उजाला के खुलासे के बाद खंड विकास अधिकारी ने फर्म को हटाने के लिए सीडीओ को पत्र भेजा है।
एलिया विकास खंड में राम शंकर वाजपेयी मनरेगा के अंतर्गत तकनीकी सहायक के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी आरती देवी भेलावां खुर्द की ग्राम प्रधान हैं। अमर उजाला ने 7 जनवरी के अंक में खुलासा किया था कि इनके बेटे आयुष वाजपेयी के नाम पर मनरेगा के सामग्री अंश के कार्य और भुगतान के लिए फर्म वेंडर्स लिस्ट में शामिल है।
तकनीकी सहायक और प्रधान के पुत्र की फर्म पर बड़े पैमाने पर भुगतान भी किया गया है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि पंचायत राज, ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों या उनके रिश्तेदारों की फर्म को न तो कोई काम दिया जाए न ही कोई भुगतान हो। बावजूद इसके टीए के पुत्र की फर्म को काम भी मिला और भुगतान भी।
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर से जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि तकनीकी सहायक के पुत्र की फर्म पर भुगतान किया गया है। उक्त फर्म को वेंडर्स लिस्ट से हटाने के लिए लिख दिया गया है।
विकास सिंह, बीडीओ,एलिया