{"_id":"bb6ccc5be9c440fa92e41e1823fdb3f3","slug":"firing-in-function-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में फायरिंग, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में फायरिंग, पांच जख्मी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से गांव में दहशत फैल गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। खैराबाद के मलुही सरैंया गांव निवासी चंदन के यहां मुंडन की दावत चल रही थी। साथ ही पर्दे पर फिल्म भी चल रही थी।
रिश्तेदार व दोस्त दावत व फिल्म का लुत्फ ले रहे थे। इसी बीच गांव निवासी दबंग गंगू शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया। उसने चंदन के बहनोई रामसागर से फिल्म व दावत आदि बंद करने की धमकी दी।
जब कार्यक्रम बंद नहीं हुआ तो दबंग गंगू ने फिल्म प्रसारण बंद कराने के लिए पर्दा फाड़ दिया। संचालक रामनरेश को बुरी तरह पीट दिया। इस बीच मदद में गंगू की पत्नी व खेलावन तथा गांव का ही तल्हा भी आ गया।
विज्ञापन
इन लोगों ने दो राउंड फायरिंग करने के साथ ही पथराव भी किया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हमले में संजीव, राजू, रामनरेश, जगदीश, अशोक आदि घायल हुए।
जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। घटना को लेकर रामनरेश ने थाने में तहरीर दी है। एसओ मनोज यादव का कहना है कि मामले में एनसीआर दर्ज की गई है।