{"_id":"6039298c8ebc3ee9702bf1ab","slug":"fire-in-11-houses-property-worth-thousands-burnt-to-ashes-sitapur-news-lko56691902","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घरों में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घरों में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव व रेउसा इलाके मेें लगी आग से 11 घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सेवता विधायक ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को मदद दी, साथ ही सरकारी मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया है।
रेउसा इलाके के राजापुर कलां गांव में आग लगने से मझिलो, हुकुम, जवाहर, पेशकार समेत दो अन्य घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा थानगांव के सरैंया भटपुरवा में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से छोटक, नन्हें, संतोष, फूल सिंह, रघुराज के घर जलकर नष्ट हो गए।
इससे ग्रामीणों को हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान फूल सिंह सहित दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। उनका सीएचसी में इलाज कराया गया है। खबर पाकर सेवता विधायक ने गांव पहुंच कर पीड़ितों को मदद दिलाई है। वहीं सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ितों को तिरपाल, राशन, कंबल वितरित किया गया है।