फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire broke out in power substation, power cut in 200 villages

Sitapur News: विद्युत उपकेंद्र में आग लगी, 200 गांवों में बिजली गुल

Fri, 02 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in power substation, power cut in 200 villages
पिसावां (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र में बुधवार रात अचानक आग लग गई। इससे इनकमिंग केबल सहित कई उपकरण जल गए। आग लगने के कारण करीब 200 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपकेंद्र में बुधवार रात अचानक आग लग गई। चपेट में आकर उपकेंद्र में रखे कई उपकरण जल गए। इस वजह से उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से घरों में रखे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पेयजल संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन

मोबाइल की चार्जिंग को लेकर लोग परेशान दिखे। अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि आग की चपेट में आकर जल गए उपकरण मुख्यालय से मंगवाए गए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरम्मत के काम में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed