फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire broke out in a showroom near a petrol pump

Sitapur News: पेट्रोल पंप के पास शोरूम में लगी आग

Sun, 30 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a showroom near a petrol pump
आग बुझाते दमकलकर्मी।
सीतापुर। शहर में बस अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक बने वैल्यू प्लस शोरूम में रविवार को आग लग गई। मौके पर पहुंचे तीन दमकल वाहनों ने मशक्कत से आग बुझाई। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग से लाखों के उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

प्रकाश पेट्रोल पंप के पास वैल्यू प्लस शोरूम स्थित है। यहां दोपहर के समय आग लगी। लपटें देखकर कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। विभाग के प्रभारी रामबाबू के मुताबिक लखनऊ निवासी मयूर अग्रवाल का यह शोरूम है।
विज्ञापन

इसकी तीसरी मंजिल में पीछे की ओर आग लगी। यहां इलेक्ट्राॅनिक उपकरण को पैक करने के लिए पॉलिथीन आदि रखी जाती है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग की चपेट में आकर एससी, फ्रिज जैसे उपकरण भी जलकर राख हो गए हैं। तीन दमकल वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग बुझाई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed