फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire broke out in a garage in Mahmudabad, three vehicles burnt

Sitapur News: महमूदाबाद में गैराज में लगी आग, तीन वाहन जले

Tue, 29 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a garage in Mahmudabad, three vehicles burnt
सीतापुर। महमूदाबाद में नूरपुर पुलिस चौकी के सामने गैराज में रविवार देर रात आग लग गई। चपेट में आकर तीन वाहन जल गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


महमूदाबाद के जाफरपुर टेढ़वा गांव निवासी खतीक का नूरपुर पुलिस चौकी के सामने गैराज है। अज्ञात कारणों से रात करीब दो बजे गैराज में आग लग गई। लपटें देखकर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दमकल टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड प्रभारी मो. मुस्तफा टीम के साथ पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। गैराज मालिक खतीक ने बताया कि आग की चपेट में आकर दो कारें व उनके बहनोई शाहिल का ट्रैक्टर-ट्रॉली जल गया। आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


धुएं से लोग रहे परेशान
आग लगने से आसपास के लोगों को खासा परेशानी हुई। धुएं के गुबार के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed