{"_id":"6a9f028ac0dd8bcab509c4a7","slug":"fire-breaks-out-in-electronics-shop-due-to-short-circuit-goods-worth-sitapur-news-c-102-1-slko1037-163455-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान जला
Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुकान में आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली के हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गोशाला के पास स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में रविवार देर रात करीब दो बजे आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान मालिक रंजीत कुमार और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रतिष्ठान संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। रात करीब दो बजे उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से दुकान में रखे पंखे, स्टेबलाइजर, स्विच, वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी भी आग में जल गई। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
रंजीत कुमार ने बताया कि दुकान ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। दुकान में काम करने वाले तीन मजदूरों के परिवारों की रोजी-रोटी भी इसी से चलती थी। आग से हुए भारी नुकसान के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।