{"_id":"69a4829fc062cd9d5f060a47","slug":"fir-filed-against-five-for-assaulting-sanda-chc-in-charge-sitapur-news-c-102-1-stp1002-151229-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सांडा सीएचसी प्रभारी से मारपीट में पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सांडा सीएचसी प्रभारी से मारपीट में पांच पर एफआईआर
Sun, 01 Mar 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सांडा के अधीक्षक से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। सीएचसी अधीक्षक ने बिसवां कोतवाली में मामले की तहरीर दी। बिसवां पुलिस ने तहरीर के आधर पर चार नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
सांडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीसी यादव के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से एक गंभीर मरीज अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि मरीज के कथित तीमारदारों ने उसका इलाज सीएचसी पर ही करने का दबाव बनाया। अभद्रता के साथ मारपीट कर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की गई। बिसवां पुलिस ने तहरीर के आधार पर राकेश उर्फ टेन्ना, धर्मेंद्र कुमार, मोहित तिवारी, शोभित तिवारी व एक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया है।