{"_id":"6afca3c94a24102c2c0c03c6","slug":"fir-against-private-doctor-and-staff-in-case-of-maternal-death-sitapur-news-c-102-1-slko1053-167880-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रसूता की मौत मामले में निजी चिकित्सक व स्टाफ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रसूता की मौत मामले में निजी चिकित्सक व स्टाफ पर प्राथमिकी
Wed, 18 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामकोट। शहर के कांशीराम कॉलोनी के निकट संचालित जीवन हॉस्पिटल में प्रसूता की हुई मौत मामले में अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ ने चिकित्सक सहित पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 26 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी राखी शर्मा को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान राखी की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
डीएम ने एसडीएम सदर जर्नादन, एसीएमओ डॉ. इमरान अली व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता त्रिपाठी को जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में उजागर हुआ कि चिकित्सक डॉ. तौफीक व पैरामेडिकल स्टाफ ने लापरवाही बरती। इसी वजह से राखी की मौत हो गई। एसीएमओ की तहरीर पर रामकोट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि मामले की जांच कराकर दाषियों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)