{"_id":"692b36e23a002a7b560df5a6","slug":"fir-against-beo-nagar-area-for-negligence-in-revision-sitapur-news-c-102-1-slko1053-145217-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीईओ नगर क्षेत्र के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीईओ नगर क्षेत्र के खिलाफ एफआईआर
Sat, 29 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में फोन बंद करना सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/बीईओ नगर क्षेत्र कुलदीप सिंह को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को शहर कोतवाली में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई है।
सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि इस समय एसआईआर चल रहा है। बीईओ कुलदीप सिंह से शनिवार को संपर्क करने का प्रयास किया गया है। इनका फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद कार्यालय भेजकर वहां पता लगवाया गया। कुलदीप सिंह वहां भी नहीं मिले।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने शाम को इस अभियान की समीक्षा की। मालूम हुआ कि सीतापुर शहर के बूथ संख्या 50 से 150 पर कोई प्रगति नहीं हुई। इससे वह बेहद नाराज दिखे। सिटी मजिस्ट्रेट को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने में लापरवाही की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।